{"_id":"61c8c6f4e495a945ac16ee89","slug":"six-lakh-rupees-cash-recovered-from-two-accused-who-are-on-six-day-remand-kaithal-news-knl940642146","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन के रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों से छह लाख रुपये नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन के रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों से छह लाख रुपये नकदी बरामद
विज्ञापन
कैथल। भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने छह दिन के रिमांड के बाद गिरोह के सरगना सहित एक अन्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छह दिन में पूछताछ के दौरान दोनों के पास से छह लाख रुपये नकदी सहित फर्जी आधार कार्ड, फर्जी एडमिट कार्ड, फर्जी मोहर सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विदित रहे कि कैथल पुलिस ने करनाल रोड पर स्थित गांव भैणी माजरा निवासी संजय कुमार को उसके घर से तीन अन्य युवकों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार संजय कई सालों से दूसरे युवकों के माध्यम से युवाओं की विभिन्न नौकरियों की भर्ती परीक्षाएं दिलवाकर फर्जीवाड़ा कर रहा था। मामले में पुलिस ने गिरोह सरगना संजय सहित वैष्णो नगर कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद निवासी सुमित गौतम उर्फ राहुल को छह-छह दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं गांव छातर निवासी संदीप व सराय प्रयाग जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश निवासी अश्वनी प्रताप सिंह को तीन दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। छह दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने संजय व राहुल को भी रविवार को न्यायालय में पेश किया। इन दोनों से पूछताछ में 6 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी संजय के कब्जे से पांच लाख रुपये नकदी, 2 फर्जी एडमिट कार्ड, एक मोबाइल व एक मोहर और आरोपी सुमित के कब्जे से एक लाख रुपये नकदी व 4 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।