फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Six girls caught from spa center

Kaithal: स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक धंधा, छह लड़कियां बरामद, कैथल, पानीपत, दिल्ली की हैं निवासी

Tue, 15 Nov 2022 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 01:58 AM IST
सार

निजी स्कूल के निकट ढांड रोड पर एक कपड़े शो रूम के ऊपर तीसरी मंजिल पर धंधा चल रहा था पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर कर्मचारियों को भेजा था।

विज्ञापन
Six girls caught from spa center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कैथल में पुलिस ने स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य की सूचना पर सोमवार को ढांड रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में छापा मारा। यहां अनैतिक कार्य में संलिप्त छह लड़कियों को काबू किया। मामले के खुलासे के लिए शिकायत के बाद पुलिस ने कर्मचारियों को ग्राहक बनाकर भेजा था। सूचना के अनुसार अनैतिक कार्य मिलने पर पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी हेड क्वार्टर अनिल कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ढांड रोड पर एक निजी स्कूल के निकट अनैतिक कार्य होने की शिकायतें मिल रही थी। वहां चल रहे स्पा सेंटर के नाम पर मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस कर्मचारियों को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां भेजे जाने वाले कर्मचारियों को हस्ताक्षर कर करंसी नोट दिए। इसके बाद उन्हें फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। फिर पुलिस ने रेड की। वहां अनैतिक कार्य होता पाया गया। पुलिस ने पानीपत, कैथल और दिल्ली की छह लड़कियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बैग से हस्ताक्षर किए नोट बरामद हुए। साथ ही उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई है। पकड़ी गई लड़कियों से सेंटर के संचालन में संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि गलत काम करवाने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed