{"_id":"64d7dc180e9e26c3a30b7c24","slug":"six-accused-carrying-cattle-in-trucks-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-194970-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पशुओं को ट्रकों में ठूंसकर ले जा रहे छह आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पशुओं को ट्रकों में ठूंसकर ले जा रहे छह आरोपी काबू
Sun, 13 Aug 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पशुओं को ट्रकों में ठूंसकर ले जा रहे छह आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। सभी आरोपी शामली और मुजफ्फरनगर के निवासी हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस फरल चौक पूंडरी पर मौजूद थी। वहां पर सूचना प्राप्त हुई कि तीन ट्रक तेज रफ्तार से कैथल की तरफ से पूंडरी की साइड आ रहे हैं। तीनों वाहनों में पशु निर्दयतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए हैं। पुलिस ने फरल चौक पूंडरी पर नाका लगाकर वाहनों को रुकवाकर तलाशी ली।
पहले वाहन में 10 बड़ी भैंस, चार कटड़े व आठ कटड़ी व दूसरे वाहन में 12 बड़ी भैंस, पांच कटड़ी, इसी प्रकार तीसरे वाहन में छह बड़ी भैंस, एक कटड़ा व 12 कटड़ी सहित तीनों वाहनों में 58 पशु भरे पाए गए। पुलिस ने तीनों वाहनों में सवार आरोपी बुढाना जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी आबिद, लोई जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी बिलाल, अजीजपुर जिला शामली यूपी निवासी मोमिन, झंझियाना जिला शामली यूपी निवासी दिलनवाज, शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी मोहम्मद अफजल व बुटराडा जिला शामली यूपी निवासी सादिक को काबू कर लिया। तीनों वाहन पुलिस ने जब्त कर लिए। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।