फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Singed Teej songs and enjoyed Gulgule sweets.

Kaithal News: तीज के गीत गाए और लिया गुलगुले सुहालियों का आनंद

Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Singed Teej songs and enjoyed Gulgule sweets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में सामूहिक तौर पर तीज का त्योहार पहली बार आयोजित किया गया। कपिल तीर्थ के किनारे बनाए गए पार्क में सामूहिक तौर पर झूला डाला गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक कपड़े डाल तीज के गीत गाते हुए पींग झूली। इस मौके पर महिलाओं ने तीजों के गीत गाए और गुलगुले सुहालियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की सूत्रधार रहीं प्रियंका गौतम ने कहा कि कलायत में कोई सामूहिक स्थान न होने के कारण से झूले डलते ही नहीं थे। अब पार्क के बन जाने से इसमें वे लोग नियमित तौर पर योगाभ्यास करती हैं और सांझे कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं। इसी कड़ी में परंपरागत तौर पर पींग डली महिलाएं झूला झूली और तीजों के गीत गाए। कविता ने कहा कि एक ऐसा समय भी था जब झूलों के बिना हरियाली तीज को अधूरा माना जाता था। आधुनिकता ने तीज के महत्व को कम कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तीज एक त्योहार एक परंपरा नहीं बल्कि औपचारिकता बनकर रह गई है। सोनिया शर्मा ने कहा कि पहले के समय में नई ब्याही महिलाएं सावन के शुरुआत होते ही अपने मायके आ जाती थीं। अपनी सहेलियों के संग मिलकर सावन और तीज का त्योहार मनाती थीं। इसकी तैयारी एक महीने पहले ही शुरू हो जाती थी। नीम, बरगद या पीपल के पेड़ में झूला बांध कर उसे फूलों से सजा कर तैयार करती थीं। पर अब जैसे महिलाओं के पास परंपराओं के लिए समय ही नहीं रहा। सीमा, सुषमा, मनीषा ने कहा कि बहुत समय के बाद से कलायत में पारंपरिक ढंग से तीज का त्योहार मना कर उन लोगों को बहुत अच्छा लगा। तीजों के पारंपरिक गीत व भजन गाते हुए झूला झूलना और बाद में सामूहिक तौर पर गुलगुले व सुहालियां खाना सब मिल कर एक यादगार तीज का पर्व मना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed