{"_id":"6998b0614e04c96d160b623a","slug":"simran-jasmin-won-gold-in-karate-kaithal-news-c-245-1-kn11005-145388-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कराटे में सिमरन-जसमीन ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कराटे में सिमरन-जसमीन ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
कराटे की विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अधिकारी।
- फोटो : परिवहन मेले में मौजूद एआरटीओ, वाहन स्वामी व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या विद्यालय की छात्राओं सिमरन और जसमीन ने अंतर-महाविद्यालय कराटे चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 19 फरवरी को यह प्रतियोगिता आयोजित की थी।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. प्रेमलता ने बताया कि सिमरन सैनी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि जसमीन ने -61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की।
प्राचार्या डॉ. शकुंतला ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सिमरन और जसमीन की उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। कॉलेज प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि बेटियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। महाविद्यालय प्रबंधन और प्राचार्या ने डॉ. प्रेमलता, कराटे कोच विकास धालीवाल और पिंकी देवी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन भी सिखाते हैं।