फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Simar got first place in poetry writing

Kaithal News: कविता लेखन में सिमर को पहला स्थान

Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Simar got first place in poetry writing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के तहत हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कविता लेखन में सिमर को पहला स्थान मिला।

हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने बताया कि कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने चित्र देखकर कहानी लेखन, दृश्य आधारित घटना लेखन और कविता लेखन में भाग लिया। स्मार्ट कक्षा में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से दृश्य दिखाकर विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति को प्रेरित किया गया। उन्होंने चित्रों को देखकर स्वरचित कहानियां और घटनाएं लिखीं।
विज्ञापन


कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 7 की सिमर ने प्रथम, सोहिल ने द्वितीय और सनाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने ‘पहेलियों का पिटारा’ और ‘कार्ड खेल’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी हिंदी भाषाई दक्षताओं का आंकलन किया। विद्यार्थियों ने कार्ड उठाकर पहेलियों के उत्तर दिए और खेल के प्रति विशेष रुचि दिखाई। डॉ. चावला ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार छात्राओं ने हिंदी भाषा प्रयोगशाला कक्ष में ये खेल स्वयं तैयार किए। इन गतिविधियों से न केवल भाषायी कौशल विकसित हुआ, बल्कि हिंदी के प्रति प्रेम भी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विजय चावला के साथ हिंदी अध्यापक अश्वनी कुमार, वंदना, रिया धीमान, साक्षी, खुशी, ज्योति, अंजलि, जसप्रीत, वंशिका, रिया और रितिका शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed