फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shrimad Bhagwat Katha from tomorrow in Hanuman Vatika

Kaithal News: हनुमान वाटिका में कल से श्रीमद्भागवत कथा

Sat, 06 Dec 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha from tomorrow in Hanuman Vatika
नारायण सेवा संस्थान के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हनुमान वाटिका में कलश यात्रा के साथ 8 दिसंबर को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। नारायण सेवा संस्थान के सेवा केंद्र इसका आयोजन करवा रहा है। कथा का समापन 14 दिसंबर होगा।

यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शाखा प्रमुख डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि कथा की शुरुआत 8 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे मंगल कलश यात्रा के साथ होगी, इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


कथा का वाचन परम श्रद्धेय यमुनापुरी महाराज करेंगे। 9 से 13 दिसंबर तक प्रतिदिन विशेष पूजन, हवन और वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। कलश यात्रा के मुख्य यजमान सुमेर चौधरी रहेंगे। जिला प्रमुख सतपाल मंगल ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान दुर्गा प्रसाद ने बताया कि इस कथा से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग दिव्यांग बंधुओं की सहायता के लिए किया जाएगा। डॉ. दया गुप्ता ने कैथल को “कपिस्थल” बताते हुए नगरवासियों को भाग लेने का आमंत्रण दिया। शाखा कैथल के कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल ने भी सभी भक्तजन और सेवादारों से अधिकतम संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयप्रकाश गर्ग, ईश्वर गोयल, मनोज गर्ग, प्रवीन जिंदल, अशोक मंगला, सुमित चौधरी, जितेंद्र बंसल, मोनू, राजिंद्र पाल गर्ग और पंकज शर्मा आदि सदस्य सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed