फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shri Ram walked to the forest, audience's eyes moist after seeing this

Kaithal News: श्री राम चले वन, देखकर दर्शकों की आंखें नम

Sat, 07 Oct 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram walked to the forest, audience's eyes moist after seeing this
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। जय मां बाहर वाली ड्रामाटिक रंगमंच क्लब की ओर से माता बाहर वाली मंदिर में श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कलाकारों ने श्रीराम वनवास का मंचन किया। श्रीराम वन को चले... दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई।

रामलीला का शुभारंभ महिंद्र सैनी, अरुण चौधरी, हर्ष सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी ने रिबन काटकर किया। मंच संचालन बंटी सैनी ने किया। मंचन में दिखाया कि सीता स्वयंवर के बाद जब श्री राम-लक्ष्मण अयोध्या पहुंचते हैं, तो पूरे राज्य में खुशियां मनाई जाती हैं। राजा दशरथ श्री राम को अयोध्या का राजकाज देने का निर्णय करते हैं। अंतिम समय पर कैकेयी अपनी दासी मंथरा के कहने पर पूर्व में राजा दशरथ के दिए गए दो वर मांग लेती है। पहले में वह श्री राम को 14 वर्ष का वनवास, दूसरे में भरत को अयोध्या का बनाने को कहती हैं।
विज्ञापन


राजा दशरथ कैकेयी को बहुत मनाते हैं, मगर कैकेयी नहीं मानतीं। जब श्रीराम को पता चलता है तो वह वन जाने को सहर्ष तैयार हो जाते हैं।

इसके बाद तीनों संन्यासी की वेशभूषा में राजा दशरथ एवं तीनों रानियों से आज्ञा लेकर वन के लिए प्रस्थान करते हैं। इसके बाद सभी अयोध्या वासियों की आंखें नम होती है इस मौके पर सन्नी सैनी, देशराज सैनी, राजीव, पाला सैनी, वीरभान सैनी, रोशन सैनी, जगदीश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed