फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shramdaan and tree plantation done in police line

Kaithal News: पुलिस लाइन में किया श्रमदान व पौधारोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Shramdaan and tree plantation done in police line
कैथल- सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उपासना के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन कैथल में स्वच्छता अभियान व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने पुलिस लाइन परिसर में सफाई अभियान चलाया और पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश को सुंदर बनाती है बल्कि यह स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यस्थलों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखें और अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक सहयोग और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। इस मौके पर डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी बीर भान सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed