फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shraddha was performed for the bodies of those who could not be identified.

Kaithal News: जिनकी नहीं हो सकी पहचान, उन शवों का किया श्राद्ध

Wed, 04 Oct 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shraddha was performed for the bodies of those who could not be identified.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जीवन रक्षक दल ने नंदी गोशाला में मंगलवार को उन लावारिस मिले शवों का श्राद्ध किया गया जिनकी पहचान नहीं हो सकी थी। इस कार्यक्रम में यजमान के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार सतीश सेठ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि संस्था के लोगों ने पहले हवन किया और संस्था ने अपनी तरफ से व्यवस्था कर के गायों को चारा और गुड़ खिलाया। वहां पर सभी सेवादार मजदूरों को फिर खाना खिलाया।

गौरतलब है कि जीवन रक्षक दल के सदस्य अब तक 125 लावारिस शवों का दाह संस्कार कर चुके हैं। इन सभी का श्राद्ध निकालने के लिए मंगलवार को नंदी गोशाला में यह आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान प्रवीण सेगा ने कहा कि लावारिस शवों को श्रद्धांजलि देने के लिए संस्था ने पिछले महीने 125 त्रिवेणी भी लगाई और साल यज्ञ भी किया था। उन सभी की आत्माओं की शांति के लिए पितृ श्राद्ध में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध मनाते हैं, उसी प्रकार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत संस्था ने मजदूरों को खाना खिलाया। साथ ही गायों को गुड़-चना खिलाया गया।
विज्ञापन


राजू डोहर ने कहा कि पितृ श्राद्ध साल में एक बार आते हैं और इस 16 दिनों में हम अपने पूर्वजों को याद करके उनकी याद में खाना खिलाते हैं लेकिन जो 125 लोग जो संस्कार करने से पहले लावारिस थे, लेकिन संस्कार करने के बाद संस्था ही उनका परिवार बन गई। इससे आज संस्था ने अपना फर्ज भी निभाया और उनका श्राद्ध निकाला। समय-समय पर संस्था लावारिस शवों अस्थियां को लेकर हरिद्वार भी जाती है और अन्य सामाजिक कार्य भी करती रहती है और भविष्य में भी जो लावारिस शव आएंगे, हम उनके लिए भी ऐसे ही त्रिवेणी लगाएंगे और हर साल श्रद्धा के रूप में मजदूरों को व गाय को चारा और गुड़ खिलाकर उनका श्राद्ध मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदी गोशाला के प्रधान शमशेर छौत ने सभी संस्था के लोगों का स्वागत किया और उन्होंने पूरी नंदी गोशाला में संस्था के लोगों को घुमाया और व्यवस्था दिखाई और संस्था के लोगों ने भी प्रधान और उनकी पूरी कार्यकारिणी की प्रशंसा की। गोशाला में गायों के रख रखाव की बहुत बढि़या व्यवस्था कर रखी है।


इस अवसर पर राजू डोहर, प्रवीण सेगा, मिंटू कयोडक, प्रकाश चंद, पवन शर्मा, सचिन धमीजा, सतबीर वर्मा, सतीश सेठ, योगेश थरेजा, ज्ञानचंद भल्ला, रामसिंह कयोडक, कुणाल अरोड़ा व सुनहरा नौच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed