{"_id":"6746221e8d3cb7e0c20a5914","slug":"showed-skill-in-poster-making-and-essay-writing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527651-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन में दिखाया हुनर
Wed, 27 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।
इस मौके पर डाॅ. ममता रानी ने बताया कि राजनीति विज्ञान विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग ओर से पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने संविधान एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।
इस मौके पर प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, जय जवान जय किसान, बालश्रम वर्तमान समय में संविधान की प्रासंगिकता, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, महिलाओं के संवैधानिक अधिकार पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका में डाॅ. विशंबर दास, डाॅ. अनीता एवं डाॅ. बृजेंद्र सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उप प्राचार्य डॉ. ईश्वर सिंह ने शुभकामनाएं दी।