फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shopkeepers honored the Anti-Narcotic Cell team.

Kaithal News: एंटी नारकोटिक सैल टीम को दुकानदारों ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers honored the Anti-Narcotic Cell team.
कैथल। जनकपुरी कॉलोनी करनाल रोड कैथल के दुकानदारों ने एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी रवि वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 जुलाई की दोपहर वह अपनी करनाल रोड स्थित ज्वेलरी दुकान को शीशे के गेट पर ताला लगाकर गया था। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने गेट का ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इस बारे में थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जांच की जिम्मेदारी एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार को सौंपी। उनके नेतृत्व में एचसी अनिल और सिपाही कैलाश, विकास की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में आरोपी सत्यवान उर्फ भोला और उसके पुत्र रोहित उर्फ छोटू, दोनों निवासी गांव नरड़ को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed