फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shooter injured in police encounter

Kaithal News: पुलिस मुठभेड़ में गोली चलाने वाला घायल

Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Shooter injured in police encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जनवरी महीने में अपनी दुकान में बैठे अटल सेवा केंद्र संचालक पर गोली चलाने वाले आरोपी के साथ मंगलवार देर रात को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पर फायर भी किया। जवाब में चलाई गई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की गोली से वह घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने घायलावस्था में उसे दबोच लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में दाखिल करवाया है। साथ ही पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी है। इस वजह से पुलिस अभी तक पूरी तरह से पूछताछ नहीं कर सकी है। एसपी उपासना ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने 29 जनवरी को शहर के शक्ति नगर स्थित अटल सेवा केंद्र संचालक राकेश कुमार पर लूट की नीयत से फायर करने वाले जिला करनाल के गांव पाढ़ा निवासी अमित कुमार को काबू किया है। आरोपी पर पहले ही 40 से अधिक केस दर्ज है। इसमें लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व हत्या, स्नैचिंग व चोरी आदि अपराध के मामले में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को अदालत पानीपत व अंबाला से लूट व स्नैचिंग की वारदातों में सजा भी दे चुकी है, जो जमानत पर आया हुआ था। एसपी ने बताया कि इस आरोपी पर कैथल पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। एसपी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एचसी मनीष कुमार, एचसी तरसेम कुमार, सिपाही संदीप कुमार, सिपाही हरीश कुमार व एचजीएच प्रवीन कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान सूचना मिली कि 29 जनवरी को कैथल शहर में सीएससी सेंटर संचालक राकेश कुमार पर लूट की नीयत से फायरिंग करने वाला आरोपी अमित पूंडरी क्षेत्र में गांव फरल की तरफ गया हुआ है, जो रात ही वापस पूंडरी होकर करनाल जाएगा।

पुलिस टीम ने पूंडरी से गांव फरल के बीच सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद फरल की तरफ से एक बाइक पर आए संदिग्ध अमित को पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किया गया।

बाइक पर सवार आरोपी अमित ने पुलिस पर कई फायर किए तब पुलिस टीम के जवाबी फायर में आरोपी अमित घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। आरोपी अमित के कब्जे से एक कट्टा 32 बोर व कट्टा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए। घायलावस्था में आरोपी को सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया।

बाद में उसे चिकित्सकों ने करनाल कल्पना चावला अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया।

अटल सेवा केंद्र संचालक को मारी थी गोली

शहर से लगे चंदाना रोड पर शक्ति नगर गांव में लूट के इरादे से आए नकाबपोश बदमाश ने अटल सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल शक्ति नगर निवासी राकेश-38 शहर से लगे गांव शक्ति नगर में ही अटल सेवा केंद्र संचालक था।

घटना शाम करीब छह बजे की है। तब वह अपने केंद्र में ही बैठकर कार्य कर रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति नकाब डाले केंद्र पर पहुंचा, जबकि उसका एक अन्य साथी बाहर बाइक पर बैठा इंतजार कर रहा था। दुकान में घुसने के बाद नकाबपोश ने राकेश से रुपयों की मांग की और मना करने पर कट्टे से उस पर फायर कर दिया। इसके बाद नकाबपोश अपने साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही शहर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शहर थाना पुलिस के साथ सीआईए के कर्मी भी मौके पर पहुंचे ेथे। घायल को पहले जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी घायल अवस्था को देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शहर थाना सिटी एसएचओ वीर सिंह ने आरोपियों को जल्द दबोचने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed