{"_id":"672136aa418490a3db0c6354","slug":"shivani-first-in-poetry-recitation-in-national-integration-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-509923-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय इंटीग्रेशन कैंप में कविता पाठ में शिवानी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय इंटीग्रेशन कैंप में कविता पाठ में शिवानी प्रथम
Wed, 30 Oct 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा शिवानी ने राष्ट्रीय इंटीग्रेशन कैंप में कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि हाल ही में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पानीपत के एसडी कॉलेज में एनएसएस नेशनल इंटीग्रेशन कैंप आयोजित किया। यह कैंप 21 से 27 अक्तूबर तक चला, जिसमें 17 राज्यों से 200 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिसमें कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा व एनएसएस स्वयंसेविका शिवानी ने कविता पाठ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया।
छात्रा की उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने उनकी प्रशंसा की व उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व एनएसएस इंचार्ज रेनू बाला एवं दीपा उपस्थित रहे। संवाद