फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shivam and Akshay's team was the first in computer science

कंप्यूटर विज्ञान में शिवम और अक्षय की टीम रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shivam and Akshay's team was the first in computer science
Shivam and Akshay's team was the first in computer science - फोटो : Kaithal
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता अरोड़ा ने रिबन काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडलों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कंप्यूटर विज्ञान में शिवम और अक्षय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वनस्पति शास्त्र में प्रथम अन्नु शर्मा व रूबी की टीम ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर सुमित व अजय की टीम रही। तीसरे स्थान पर ज्योति व कीर्ति की टीम रही। प्राणी शास्त्र में प्रथम विवेक रंगा व विशाल की टीम, दूसरे स्थान पर छविकांत व साहिल और तीसरे स्थान पर रजनी व प्रियंका की टीम रही।
विज्ञापन

कंप्यूटर विज्ञान में प्रथम स्थान पर शिवम व अक्षय की टीम रही। दूसरे स्थान पर अमित व नेहा रही, तीसरे स्थान पर दो टीम रही, जिसमें सचिन, गुरप्रीत व प्रियांशु रहे। भौतिकी शास्त्र में एंटी स्लीप अलार्म मॉडल बनाने वाली हर्ष व इशांत की टीम प्रथम रही। दूसरे स्थान पर टेस्ला कॉइल के लिए अमन व आजाद की टीम रही, वहीं तीसरे स्थान पर गैस लीकिंग डिटेक्टर के लिए समीर व रूप कमल की टीम व ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मॉडल की टीम में अंकित व दिनेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान पर रमेश व कमल की टीम रही। दूसरे स्थान पर ज्योति व मेहंदी की टीम रही। तीसरे स्थान पर वासुदेव और आशीष की टीम रही। बेस्ट व्याख्याता का खिताब प्लास्टिक से बायोफ्यूल मॉडल बनाने के लिए खुशी, दीप निशा व वंदना के नाम रहा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. रोजी गुप्ता, जसपाल मलिक, राजकला, सुशील कुमार, कमल किशोर, नवीन वर्मा, इंदू गाबा, कृतिका, पूनम, नीलम, अमित, अनिल ललित, हिमांशु की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed