फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shiv second in slogan writing and Lata third in poster making

Kaithal News: नारा लेखन में शिव दि्वतीय और पोस्टर निर्माण में लता तृतीय

Wed, 26 Nov 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shiv second in slogan writing and Lata third in poster making
25kht_5 आर.के.एस.डी. कॉलेज छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के यूथ रेड क्रॉस (वाई.आर.सी.) स्वयंसेवकों ने यूथ रेड क्रॉस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय का बेहतरीन प्रतिनिधित्व किया। नारा-लेखन प्रतियोगिता में शिव ने द्वितीय और लता ने पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में रेडक्रॉस के मूल सिद्धांत- मानवता, निष्पक्षता, सेवा और सहयोग, के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण शिविर में कॉलेज के आठ समर्पित स्वयंसेवक राजीव, खुशीहाल, शिव, हर्षप्रीत, लता, स्नेह, गितिका और खुशी ने वाई.आर.सी. काउंसलर डिंकी खुराना के नेतृत्व में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने अग्नि सुरक्षा, मूल स्वास्थ्य–देखभाल, प्राथमिक उपचार, व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किए। प्रतिदिन आयोजित योग सत्रों में शामिल होकर छात्रों ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत किया और दल-भावना को प्रोत्साहित किया।

साथ ही स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके अलावा शिविर की सांस्कृतिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक

गतिविधियों में भी स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed