फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shalu will be elected unopposed in Ward 7

वार्ड 7 में शालू होंगी निर्विरोध निर्वाचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shalu will be elected unopposed in Ward 7
09-गुहला चीका। वार्ड नंबर सात से निर्विरोध पार्षद चुनी गई शालू गोयल विजयी चिन्ह बनाते। - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। चीका नगरपालिका के वार्ड नंबर सात से शालू गोयल का निर्विरोध पार्षद चुना जाना तय है। वह इस वार्ड में एकमात्र पार्षद उम्मीदवार बची हैं। दरअसल, इस वार्ड से कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद हो गया और दूसरी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। ऐसे में अब केवल शालू ही उम्मीदवार बची हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वार्ड से शालू गोयल के अलावा ममता रानी और बिंदू उर्फ बाला रानी ने पार्षद पद के लिए अपना पर्चा भरा था। जांच के दौरान बिंदु उर्फ बाला रानी का नामांकन रद हो गया और मंगलवार को नाम वापसी के दिन ममता रानी ने पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार से शालू गोयल के अकेली उम्मीदवार रहने से उनके निर्विरोध पार्षद चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

इस प्रकार 22 जून को अब उनकी विजय की महज घोषणा होने की औपचारिकता शेष रह गई है। इस खुशी में वार्ड वासियों ने जश्र मनाया। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर उनके निवास पर पहुंचे और बधाई दी। शालू गोयल और उनके पति विजय गोयल पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के समर्थक है और विजय गोयल पिछली बार वार्ड नंबर छह से पार्षद रहते हुए तत्कालीन विधायक कुलवंत बाजीगर के साथ रहे थे। इस चयन के लिए उन्होंने वार्ड वासियों को बधाई दी। शालू गोयल के निर्विरोध चयन पर उनके पति पूर्व पार्षद विजय गोयल ने वार्ड वासियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed