फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sewerage overflow in Jakhauli Adda, people upset

जाखौली अड्डा में सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflow in Jakhauli Adda, people upset
50-कैथल। टूटा पड़ा सीवरेज। - फोटो : Kaithal
कैथल। जींद रोड स्थित जाखौली अड्डा में सीवरेज ओवरफ्लो होने से कई घरों में गंदा पानी घुस रहा है। इससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। मानसून भी शुरू होने वाला है, ऐसे में लोगों के मकानों के ढहने का खतरा भी है। इसके अलावा शहर के अन्य कई क्षेत्रों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या है। कहीं पर सीवर के ढक्कन टूटे हैं तो कहीं पर है ही नहीं।
विज्ञापन

जाखौली अड्डा निवासी लाजपत राय, गुरमेल, कृष्ण, रामलाल, सुभाष और पाला राम ने कहा कि बरसात के सीजन में इस कॉलोनी में सीवरेज के ओवरफ्लो होने की समस्या जरूर बनती है परंतु इस ओर कोई भी संबंधित विभाग का अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। यदि जल्द ही इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

यहां भी रहती है ज्यादा समस्या
शहर में पार्क रोड, कमेटी चौक, पिहोवा चौक, अंबाला रोड और अमरगढ़ गामड़ी स्थित कई क्षेत्रों में भी बरसात के समय सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या होती है। इस स्थिति में मानसून के समय यहां पर दुर्घटनाएं होने की अधिक संभावना बनी रहती है। कई क्षेत्रों में हालात ऐसे हैं कि यहां पर किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि की तरफ से समस्या को लेकर जानकारी तक प्राप्त नहीं की है। समस्या का कोई समाधान न होने की स्थिति में बरसात के समय यहां पर जल जमाव होने के बाद यह क्षेत्र नहर बन जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि सीवरेज की सफाई निरंतर करवाई जा रही है। सीवरेज की सफाई के लिए शहर में चार टीमें बनाई गई है। शहर का अधिकतर हिस्से में सीवरेज की सफाई का कार्य पूरा करवा दिया है। यदि किसी व्यक्ति को सीवरेज से संबंधित समस्या है तो वह इसकी लिखित में शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed