फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sewerage and drinking water pipelines will be laid at a cost of three crores

Kaithal News: तीन करोड़ की लागत से डाली जाएगी सीवरेज व पीने के पानी की पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sewerage and drinking water pipelines will be laid at a cost of three crores
कैथल। जींद रोड पर स्थित विस्तार अनाज मंडी में जल्द ही तीन करोड़ की लागत से सीवरेज और पीने के पानी की पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। पाइपलाइन डलने के बाद मंडी में नहरी पानी आ पाएगा। इसके साथ ही पाइपलाइन डालने के बाद आढ़तियों, किसानों व मजदूरों को सीजन में परेशानी नहीं होगी। अब आगामी एक माह तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि पिछले लंबे समय से मंडी में पाइपलाइन डालने की मांग थी।
विज्ञापन

बता दें कि विस्तार नई अनाज मंडी में बारिश के सीजन में आढ़तियों, किसानों व मजूदरों को काफी परेशानी होती थी। इस कारण अनाज मंडी में पानी निकासी की भी समस्या रहती है। इस समस्या को लेकर ही जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज व पीने के पानी की नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। इस काम पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। नई सीवरेज लाइन बिछाने के बाद अब अनाज मंडी के अंदर बारिश का पानी जमा नहीं होगा। नहरी पानी सप्लाई की सुविधा शुरू होने से मंडी में किसान, मजदूर व आढ़तियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



विस्तार अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल ने बताया मंडी में सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन सहित अन्य सामान मंडी में लाया गया है। पिछले साल अनदेखी के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। ढुल ने बताया कि इससे पहले मार्केटिंग बोर्ड की ओर से शैड भी लगाया गया है। इससे भी अनाज मंडी के आढ़तियों को भी सीजन के समय काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
इस संबंध में मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही तीन करोड़ की लागत से सीवरेज और पीने के पानी की पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल से पहले ही इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा, ताकि अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों व किसानों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed