फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sewage treatment plant closed for four days, backflow of dirt in the streets

Kaithal News: चार दिन से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद, बैकफ्लो से गलियों में गंदगी

Wed, 26 Nov 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sewage treatment plant closed for four days, backflow of dirt in the streets
वार्ड-14 की गली में खड़ा सीवरेज का पानी। - फोटो : जितेंद्र भारती।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) चार दिनों से बंद होने के कारण सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई है। पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही के चलते लगभग 10 से 12 वार्डों में सीवरेज का पानी गलियों में भर गया है। आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों में सिवरेज बैकफ्लो की समस्या गंभीर रूप से उभर रही है। मेनहोल ढक्कन और रिंग मिट्टी की तरह धंस रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था और सड़क सुरक्षा दोनों खतरे में हैं। स्थिति से परेशान नागरिकों में गहरा रोष है।

वार्ड-14 की निवासी रेखा ने बताया कि लोग रोज़ गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है और चारों तरफ बदबू फैली रहती है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सीवरेज का दूषित पानी बीमारियां फैलाने वाला है और
विज्ञापन


यह स्थिति सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। रेखा ने प्रशासन से गलियों की सफाई और एसटीपी की तुरंत मरम्मत की मांग की।

आरोप ः अधिकारी कर रहे गुमराह

वार्ड-14 के पार्षद दीपक शर्मा ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चार दिनों से पूरी तरह बंद है, लेकिन अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। नालों का पानी कई वार्डों में गलियों तक आ चुका है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं, जबकि मौके पर जाकर देखने पर एक भी कर्मचारी काम करता नहीं मिला। पार्षद ने आरोप लगाया कि अधिकारी जनता को गुमराह कर रहे हैं और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।


एसडीओ विनोद कंबोज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई। एसटीपी की खराब मोटरों को दुरुस्त कर दिया गया है और अब लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

वार्ड-14 की गली में खड़ा सीवरेज का पानी।

वार्ड-14 की गली में खड़ा सीवरेज का पानी।- फोटो : जितेंद्र भारती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed