{"_id":"650f37611d885d9bdb0bf685","slug":"several-development-projects-launched-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-225931-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
Sun, 24 Sep 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने हलके में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने मटौर गांव में 287 लाख रुपये की राशि से मटौर से शिमला तक सड़क का विस्तारीकरण, 267 लाख रुपये की राशि से लघु सचिवालय कलायत से नेशनल हाइवे तक सड़क मार्ग व 135 लाख रुपये की राशि से कपिल मुनि ड्रेन को कैंची चैक से सात एकड तक पक्का करने की परियोजना का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया।
इस मौकेे पर राज्यमंत्री ने कहा कि कलायत कस्बे के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर इलाके में सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को रफ्तार दी जा रही है। उन्होंने 689 लाख रुपये की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी निगरानी में इन विकास परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ दिलाया जा सके। ढांडा ने कहा कि कलायत शहर में ही एसटीपी के संशोधित पानी को अमीन ड्रेन में डालने की परियोजना का काम शुरू हो चुका है। इससे कलायत में गंदे पानी को लेकर होने वाली परेशानी का निदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में बिना भेदभाव के विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने श्री तीर्थ मटौर परिसर में बाबा संदोक दास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व इलाके वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. मदन मटौर, श्री तीर्थ मटौर के महंत सुमेर दास, सरपंच रमेश मौण, कलायत पालिका चेयरपर्सन
विज्ञापन
प्रतिनिधि राजू कौशिक, जयप्रकाश मित्तल, बीड़ी बंसल, सुभाष, जगबीर, जयबीर, महाबीर, धर्मबीर, सतपाल शर्मा, धनपत टेलर, राजाराम, डॉ. सतीश जांगड़ा, संदीप शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण
उपस्थित रहे।