{"_id":"67631ddf74851a1a6c06dbf4","slug":"seventh-quiz-speech-and-writing-competition-on-30th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-542627-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सातवीं क्विज, स्पीच और राइटिंग प्रतियोगिता 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सातवीं क्विज, स्पीच और राइटिंग प्रतियोगिता 30 को
Thu, 19 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। द इंटरनेशनल रीलिफ ग्रुप के तत्वावधान में 30 दिसंबर को श्री राधा कृष्ण धर्मशाला ढांड में सातवीं क्विज, स्पीच एवं राइटिंग (हिंदी एंड इंग्लिश राइटिंग) प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें ब्लाक ढांड के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रणबीर आर्य ने बताया कि स्पीच प्रतियोगिता के लिए एक स्कूल से केवल एक विद्यार्थी ही भाग ले सकेगा। जिसका विषय सोशल मीडिया के लाभ व हानियां होगा। स्पीच हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में हो सकती है। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से कक्षा दसवीं के तीन-तीन विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जो कक्षा 10वीं के गणित, विज्ञान व हिंदी पर आधारित होगा। हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम से हर विषय में से दो -दो प्रश्न पूछे जाएंगे। स्कूल की इंट्री फीस 100 रुपये होगी। एंट्री फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। संवाद