फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   seven person died from corana, 82 new case found

कोरोना से सात की मौत, 82 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
seven person died from corana, 82 new case found
जिले में संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 82 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 126 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना से संक्रमित 82 नए केस सामने आए हैं। अब तक 239 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को जिले में कोरोना से 7 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 1 पुरुष तथा 6 महिला शामिल हैं। बता दें कि इनमें से एक व्यक्ति का इलाज सिरसा में चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में सीवन निवासी 85 वर्षीय महिला, बड़सीकरी खुर्द निवासी 79 वर्षीय पुरुष, कक्योर माजरा निवासी 72 वर्षीय महिला, मटौर निवासी 59 वर्षीय महिला जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार कैथल निवासी 63 वर्षीय महिला, कैथल निवासी 79 वर्षीय महिला, नौच निवासी 75 वर्षीय महिला, जिनका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था शामिल है।
विज्ञापन

डीसी ने यह भी बताया कि बुधवार को 126 कोरोना मरीज ठीक होने बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 9 हजार 967 कोरोना के मरीजों में से 8 हजार 970 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 758 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 31 हजार 345 में से 2 लाख 20 हजार 960 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट बढ़कर 89.9 प्रतिशत हो गया है। पूरे जिले में 579 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जिले में 1 लाख 51 हजार 661 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 28 हजार 377 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 23 हजार 284 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 600 हेल्थ केयर वर्कर्स, 6 हजार 158 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 6 हजार 35 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 28 हजार 868 व्यक्ति शामिल हैं। बुधवार को 1 हजार 801 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 71 हेल्थ केयर वर्कर, 1 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 161 व्यक्ति और 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1 हजार 568 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 14 हजार 290 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 10 हजार 80 कोविशिल्ड तथा 4 हजार 210 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed