फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven candidates contest for the post of NP Chairman

नप चेयरमैन पद पर सात उम्मीदवारों में मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Seven candidates contest for the post of NP Chairman
कैथल। नगर परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम दिन तक पार्षद पद के लिए 24 उम्मीदवारों अपने नाम वापस लिए। वहीं चेयरमैन पद के लिए चार कवरिंग उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब चेयरमैन पद पर भाजपा, कांग्रेस समर्थित, आप व इनेलो उम्मीदवार सहित सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके बीच एक लाख छह हजार से अधिक वोटों में जीत के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन के लिए 11 और पार्षद पद के लिए 148 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि अब चेयरमैन पद के लिए सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी प्रकार पार्षद पद के लिए 148 नामांकन आए थे, जिनमें से जांच में तीन रिजेक्ट हुए तथा 24 ने नाम वापस ले लिए हैं। अब 121 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में है। सामान्य ऑब्जर्वर टीएल सत्यप्रकाश की मौजूदगी में पूरा कार्य किया गया और शेष बचे प्रत्याशियों को नियमों अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजौंद के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि नगर पालिका प्रधान पद के लिए16 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिसमें से चार उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब प्रधान पद के लिए 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। पार्षद पद के लिए 45 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 11 ने नाम वापस ले लिए हैं। अब पार्षद पद के चुनावी मैदान में 34 प्रत्याशी शेष बचे हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा और 22 जून को मतगणना का कार्य सुबह बजे शुरू होगा। मतगणना कार्य पूरा होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीका चेयरमैन पद के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में
गुहला-चीका। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि नगरपालिका चीका के 17 वार्डों के आम चुनाव के लिए नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अब नगर पालिका प्रधान पद के लिए 15 और पार्षद पद के लिए 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। संवाद
कैथल नगर परिषद में उम्मीदवारों की स्थिति
उम्मीदवार पार्टी निशान
सुरभि गर्ग भाजपा कमल
आदर्श थरेजा कांग्रेस समर्थित बस
पुष्पा सैनी निर्दलीय मटका
नीलम गुप्ता आप झाड़ू
उमा रानी इनेलो चश्मा
कमलेश शर्मा निर्दलीय कुर्सी
सुदेश कश्यप आजाद ब्लैक बोर्ड
राजौंद नगर पालिका
बबीता देवी भाजपा कमल
रमेश कुमार इनेलो चश्मा
डॉ. प्रीती आप झाड़ूू
हरिपाल फौजी आजाद रोड रोलर
राजेश कुमार आजाद नारियल पेड़
सुखदेव सिंह आजाद कुर्सी
कर्ण सिंह आजाद बस
पप्पी कुमार आजाद अलमारी
रमेश आजाद ढोलक
रोहताश सिंह आजाद क्रेन
संदीप आजाद बैटरी
सलिंद्र आजाद आम
चीका नगर पालिका
रेखा रानी जजपा चाबी
मनदीप कौर आप झाड़ू
किरण रानी इनेलो चश्मा
कैलाश कौर आजाद ढोलक
उषा रानी आजाद आम
नरेंद्र कौर आजाद कुर्सी
गंगा देवी आजाद मटका
नीतू रानी आजाद टॉर्च
पूजा रानी आजाद ब्लैक बोर्ड
पूनम आजाद नल
मनजीत कौर आजाद हाथ घड़ी
रिंपल रानी आजाद बस
रेनूका आजाद कैंची
सुनीता रानी आजाद फल सहित नारियल पेड़
हरप्रीत कौर आजाद कलम दवात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed