फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sent proposal to legalize illegal colonies: Surbhi

अवैध काॅलोनियां वैध करने का भेजा प्रस्ताव : सुरभि

Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Sent proposal to legalize illegal colonies: Surbhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि धर्मशाला व गली का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही वार्ड में अन्य विकास कार्य भी शुरू हो जाएंगे। वार्ड में जो अवैध काॅलोनियां वैध करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही ये काॅलोनियां वैध होंगी।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 20 काॅलोनियां वैध कैथल में हुई थीं। अब इनमें 15 करोड़ रुपये से ज्यादा के काम हो रहे हैं, वहीं दो काॅलोनियों में तो काम पूरे भी हो चुके हैं। दो साल में 400 से ज्यादा गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेसहारा गोवंश को लेकर न ई गोशाला बनकर तैयार हो रही है। इसमें गोवंश शिफ्ट करने का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही बेसहारा गोवंश की समस्या दूर होगी। सुरभि ने कहा कि शहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। पहले भी पार्कों में ओपन जिम, झूले, शौचालय बनाने का कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन


नए हॉल और गली का शुभारंभ

नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने वीरवार को वार्ड नंबर-17 में सर्वजातीय शिव धर्मशाला में नए बने हॉल व गली निर्माण पूरा होने के बाद शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद प्रवेश सहित अन्य लोगों ने फूल मालाओं से नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सर्वजातीय शिव धर्मशाला में 11 लाख रुपये की लागत से हाॅल कमरे का निर्माण कार्य किया गया पूरा हुआ था। इसके साथ ही यहां पर 27 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है। सुरभि गर्ग ने कहा कि वे लगातार शहर की सभी कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके तहत शहर के सौंदर्यीकरण से लेकर विभिन्न वार्डों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कार्य किया जा रहा है। नप अध्यक्ष ने बताया कि शिव कॉलोनी के हर घर तक पानी पहुंच चुका है।

कहा कि सीवरेज की व्यवस्था भी जल्दी हो जाएगी। पार्षद के सहयोग से सब कम हो रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड में कॉलोनी वैध करने के लिए भी कार्य पूरा हो चुका है। इसकी घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।

इस मौके पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग, पार्षद प्रवेश शर्मा, जय भगवान, सुरेश शर्मा जेई, सुरेश शर्मा, टेकचंद, सन्नी वाल्मीकि, गोपाल, सुभाष चंद, विक्रम शर्मा, सतपाल प्रजापति, रोशन ढांडा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।


आज निर्माणाधीन तोरण द्वार का अवलोकन करेंगे कन्हैया मित्तल

अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि जींद रोड पर निर्माणाधीन तोरण द्वार का श्याम भक्त कन्हैया मित्तल शुक्रवार को अवलोकन करेंगे। इस दौरान पार्षदों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। यह भव्य द्वार बनकर तैयार हो रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।यह प्रदेश का पहला ऐसा भव्य द्वार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed