फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Send entries till 24 for Beti Bachao, Beti Padhao competition

Kaithal News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्पर्धा के लिए 24 तक भेजें प्रविष्टि

Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Send entries till 24 for Beti Bachao, Beti Padhao competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें भागीदारी के लिए गायन, गीत आदि का वीडियो बनाकर 24 जुलाई तक प्रविष्टि विभाग को भेजी जानी है या ईमेल करना है।

यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गुरजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रस्तुति के लिए विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, महिला अधिकार, महिला के कानूनी अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिलाओं को सशक्तीकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा और महिला शिक्षा आदि पर आधारित होने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गायन प्रतियोगिता में अपनी आवाज में जादू भरें और एक ऐसा गीत रिकार्ड करें जो बालिकाओं को बचाने और शिक्षित करने के महत्व पर जोर देता हो। गीत अपनी मौलिकता का निखारें और ऐसा गीत बनाएं जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उत्सव मनाता हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार रैप लिखें और प्रस्तुत करें एक जोशिला रैप, जो बालिकाओं को शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के महत्व को उजागर करता हो, वीडियो जो अपनी रचनात्मकता को उड़ान दे और एक ऐसा वीडियो बनाएं जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश जन जन तक पहुंचाए। प्रविष्टि आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वितीय तल, कमरा नंबर 325 में जमा किए जाएंगे। उन्होंंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने का यह सुनहरा मौका है। इसलिए प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागी भाग लें।

प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक जिले से प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये व तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि जिन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा उनकी प्रविष्टियों को दूसरे लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शित भी किया जाएगा।


सभी प्रविष्टियां मौलिक और हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए, प्रत्येक प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए, प्रविष्टि स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता वाली और थीम के अनुरूप हो। प्रत्येक प्रतिभागी प्रति श्रेणी एक प्रविष्टि जमा करवा सकता है, प्रविष्टि में अपना नाम, संपर्क जानकारी और जिला शामिल करें। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed