फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Selection of cultural teams for Independence Day program

Kaithal News: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन

Sat, 10 Aug 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Selection of cultural teams for Independence Day program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन गठित कमेटी ने किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने जहां देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी, वहीं विभिन्न लोक संस्कृति के रंग भी बिखेरे।

जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का समूह गान, हिंदू कन्या स्कूल की छात्राओं ने भांगड़ा, सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से कोरियोग्राफी, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न त्योहारों को प्रदर्शित करती नृत्यावली व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा व गीता भवन के नजदीक के स्कूल की छात्राओं की हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति शामिल है। इसके साथ-साथ आरकेएसडी स्कूल के बच्चें राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति देंगे।चयन कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के समय सभी स्कूलों प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समारोह की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करने के लिए कहा। जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कमियां थी, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में होगा। इस मौके पर डीईओ विजय लक्ष्मी, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, बीईओ डॉ. नरेश कुमार, अश्वनी बत्तरा, सुशील कुमार, वंदना, प्रज्ञा पाशा जैन, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed