फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Security ignored in the parking lot near Geeta Bhawan

Kaithal News: गीता भवन के पास पार्किंग में सुरक्षा की अनदेखी

Fri, 05 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Security ignored in the parking lot near Geeta Bhawan
गीता भवन में गहराई में बनी पार्किंग और नदारद रेलिंग। संवाद
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस थाना के पास गीता भवन में हाल ही में बनी गहराई में पार्किंग के किनारों पर सुरक्षा के लिए रेलिंग या बाड़ नहीं लगाई गई है। पार्किंग की गहराई और सुरक्षा के अभाव के कारण यह स्थान पैदल चलने वालों और आसपास के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खतरनाक बन गया है।

समाजसेवी प्रवेश बंसल और अशोक भारती ने बताया कि पार्किंग के किनारों पर रेलिंग न होने से वाहन या बच्चे गलती से नीचे गिर सकते हैं। शहर में सार्वजनिक पार्किंग की कमी के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं, जिससे सड़कें संकरी और जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन


अंबाला रोड, जींद रोड और करनाल रोड जैसी जगहों पर यह समस्या विशेष रूप से दिखाई देती है। वहीं, शहर के पुराने बस स्टैंड की 43 कनाल 10 मरले जमीन पर बन रहे सिटी स्क्वायर प्रोजेक्ट का कार्य अब तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है। नगर परिषद द्वारा नया टेंडर भेजा गया था, लेकिन फाइल रिजेक्ट हो गई। अब फाइल को दोबारा तैयार कर भेजा जाएगा। यह प्रोजेक्ट लगभग 54 करोड़ रुपये का है और इसे बैंकों को एक ही स्थान पर लाकर शहर की पार्किंग समस्या हल करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2021 में भ्रष्टाचार के चलते कार्य रुक गया था और छह माह से अधिक समय से प्रोजेक्ट पर काम ठप है। नगर परिषद और संबंधित विभाग को सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed