फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDJM and SDM planted saplings.

Kaithal News: एसडीजेएम व एसडीएम ने किया पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
SDJM and SDM planted saplings.
गुहला-चीका। शुक्रवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों को पौधे वितरित किए गए। उप मंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) अक्षय चौधरी ने बताया कि उप मंडल विधिक सेवा समिति, गुहला और उपमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गांव भागल, थेहनेवल तथा ककहेड़ी के राजकीय विद्यालयों, खेल मैदानों व श्मशान घाटों में भी पौधरोपण किया गया। एसडीएम मनीष कुमार यादव भी मौजूद रहे। मानसून सीजन के दौरान आयोजित इस अभियान में आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। एसडीजेएम अक्षय चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ व हरित पर्यावरण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उप मंडल विधिक सेवा समिति भविष्य में भी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed