फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   scout group honored

Kaithal News: स्काउट ग्रुप सम्मानित

Sat, 07 Oct 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
scout group honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य में भारत स्काउट एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय की 33वीं वार्षिक बैठक राज्यपाल भवन चंडीगढ़ में हुई। हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट ग्रुप और उनके सदस्यों को राज्यपाल ने सम्मानित किया।

ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि कैथल से भीष्म ओपन ग्रुप के संरक्षक दरबारा सिंह नैन को थैंक्स बैज, स्काउट कामराज को सर्वश्रेष्ठ स्काउट अवार्ड, तथा भीष्म ओपन ग्रुप को लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सभी पुरस्कार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने करकमलों से प्रदान किए। लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड राजीव शर्मा और बख्शीश गिरधर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


भीष्म ओपन ग्रुप स्काउटिंग सेवा के क्षेत्र में पूरे हरियाणा में एक विशिष्ट स्थान रखता है। उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्रुप को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, तथा प्रधानमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप के रोवर स्काउट विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शिविरों जैसे लंदन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश व थाईलैंड में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed