{"_id":"66454f45e0b4b7dbce0a47d4","slug":"scooty-rider-dies-one-injured-in-collision-with-bike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-390551-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, एक घायल
Thu, 16 May 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नानकपुरी कॉलोनी निवासी दलेर सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी कि 14 मई को उसका बड़ा भाई शमशेर सिंह व व उसकी बुआ का पोता सुनील कुमार स्कूटी से अपने घर से भैणी माजरा गांव में शादी में जा रहे थे। जब वे रात करीब 11 बजे पार्क रोड पर पहुंचे तो पिज्जा डिलीवरी बॉय ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शमशेर सिंह की मौत हो गई।
आरोपी मोटरसाइकिल चालक मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। सुनील कुमार को भी गंभीर चोटों के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जांच अधिकारी सनेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।