फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Savita, who became champion in boxing, is welcomed on her return.

Kaithal News: बॉक्सिंग में चैंपियन बनी सविता का लौटने पर स्वागत

Thu, 17 Aug 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Savita, who became champion in boxing, is welcomed on her return.
कैथल। कनाडा में आयोजित विश्व बॉक्सिंग पुलिस खेलों में कैथल की सविता सैनी ने 54 किलो भार में स्वर्ण पदक जीता। चैंपियन बनी सविता का वापस लौटने पर प्रशंसकों ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया।
विज्ञापन


यहां पर कैथल के लोगों ने उनका पहले भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रशंसक उन्हें करनाल रोड, पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट से मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ जुलूस के रूम में जिला सैनी भवन में लेकर पहुंचे। वहां उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा था।
विज्ञापन


इस दौरान समाज के लोगों की तरफ से सविता सैनी के लिए पुरस्कार के रूप में फूलमालाएं डाल सम्मानित किया। जजपा नेता पाला राम सैनी ने 51 हजार, पार्षद लीलू सैनी, विजय सैनी, हरिकिशन सैनी, गौरव सैनी बलियाला, शीला सैनी ने 11-11 हजार, लक्ष्मण सैनी ने 5100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता सैनी खेल कोटे से वर्ष 2016 ही सीआरपीएफ में नौकरी करती हैं। सविता सैनी चार बहनें और एक भाई है। पिता ईश्वर सैनी करनाल रोड पर हलवाई की दुकान चलाते हैं। सम्मान समारोह में उनके कोच राजेंद्र सिंह, कोच गुरमीत, कोच अमरजीत सिंह, कोच विक्रम ढुल, सीआरपीएफ से कोच विक्की टॉक्स, कोच सतीश सैनी व कोच जयवीर सिंह भी पहुंचे थे।


कोच राजेंद्र ने कहा कि सविता सैनी काफी समय से मेहनत कर रही थी। इस मौके पर सविता के स्वागत के लिए कुरुक्षेत्र सैनी सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, कांग्रेस नेता बहादुर सैनी, हरिकिशन सैनी, बाबू राम सैनी, शशि सैनी, संदीप सैनी रामजी कैटरिंग, वीरभान सैनी, लक्ष्मण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed