फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saurabh's family members have been sitting hungry and thirsty on the canal track for 24 hours.

24 घंटे से नहर की पटरी पर भूखे-प्यासे बैठे हैं सौरभ के परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Saurabh's family members have been sitting hungry and thirsty on the canal track for 24 hours.
गणपति विसर्जन के दौरान सिरसा ब्रांच नहर में डूबे किशोर का रविवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। जीवन की आस में दूसरे दिन भी भूख-प्यास त्याग कर परिजन नहर किनारे दिन भर डेरा डाले रहे, लेकिन देर शाम तक सौरभ का कुछ पता नहीं चल सका है। शाम के समय डीएसपी रविंद्र सांगवान ने मौके पर पहुंचकर दिनभर चले सर्च अभियान की जानकारी ली।
विज्ञापन

सौरभ के ताऊ के लड़के मोहित ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले सौरभ के पिता हरिद्वारी का बड़ा बेटा दिव्यांग हैं, जबकि छोटा बेटा सौरभ दसवीं में पढ़ता है। शनिवार दोपहर को सौरभ अपने दोस्तों के साथ नहर में गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए प्यौदा रोड स्थित सिरसा ब्रांच पर गया था, जहां अचानक वह नहर में डूब गया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सौरभ का कहीं सुराग नहीं लग पाया। बीते दो दिनों से परिजन नहर किनारे ही जमा हैं। न भूख की चिंता है और न प्यास की, बेटे के लौट आने की आस में वे यहां सुध-बुध खोए बैठे हुए हैं। साथ ही दुआएं करते रहे कि किसी तरह सौरभ उनके सामने आ जाए। घटना की सूचना पाकर सौरभ के मामा, बुआ व अन्य परिजन रातों रात उत्तर प्रदेश से कैथल पहुंचे। वे भी नहर किनारे भटकते रहे।
विज्ञापन

फिलहाल समाजसेवी संस्था जीवन रक्षक दल की अगुवाई में तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले शनिवार देर सायं यह अभियान बंद कर दिया गया था। इसके बाद रविवार की सुबह स्थानीय युवाओं ने सर्च अभियान शुरू किया। फिर दोपहर बाद करीब दो बजे गोताखोर भी पहुंचे। प्यौदा रोड से आगे कई किलोमीटर तक नहर की तलाशी की जा चुकी है, लेकिन सौरभ का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राउड फंडिंग से जुटाई राशि-
सौरभ का परिवार इतना गरीब है कि गोताखोरों का खर्च नहीं उठा पा रहा है, जिस कारण समाजसेवी राजू डोहर की अगुवाई में सोशल मीडिया की मदद से क्राउड फंडिंग की गई। इसमें शहर के गणमान्य लोगों ने एक मोबाइल नंबर पर पेटीएम व अन्य माध्यमों से नकदी भेजी। साथ ही विधायक लीला राम ने भी गोताखोरों का खर्च उठाने की बात कही है।
प्रशासन के प्रति परिजनों में रोष --
गांव चंदाना में स्थित नहर के पास बेटे के लौट आने के इंतजार में बैठे परिजनों का आरोप है कि कई बार प्रशासन को घटना के बारे में अवगत कराया और मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इससे परिजनों में रोष है। यहां मौजूद युवक बबलूू ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 को दी तो पुलिस यहां पहुंची, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन के आपदा प्रबंधन के दावे भी धरे रह गए हैं। कोई आपातकालीन टीम मौके पर नहीं पहुंची। न ही कोई प्रशासन का अधिकारी मौके पर पहुंचा। केवल डीएसपी रविंद्र सांगवान जरूर रविवार बाद दोपहर मौके पर पहुंचे।

नहर का पानी घटाया गया
सिंचाई विभाग के एसई जितेंद्र गोस्वामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नहर का पानी 1950 क्यूसेक से कम करके 300 क्यूसेक कर दिया गया है, ताकि सौरभ को तलाश किया जा सके। साथ ही सर्च अभियान के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed