{"_id":"67325fe23e626fb9620adb34","slug":"sanskrit-university-student-gets-sitara-e-punjab-title-in-wrestling-kaithal-news-c-18-1-knl1004-517541-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संस्कृत विवि के छात्र को कुश्ती में सितार-ए-पंजाब का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संस्कृत विवि के छात्र को कुश्ती में सितार-ए-पंजाब का खिताब
Tue, 12 Nov 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, हरियाणा के आचार्य (एमए) के छात्र साहिल ने रुस्तम-ए-हिंद कुश्ती वेलफेयर संघ की ओर से पंजाब के नवांशहर में आयोजित प्रतियोगिता में 84 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में जीत हासिल की। इस सफलता पर उन्हें सितार-ए-पंजाब खिताब मिला।
प्रतियोगिता के विजेता साहिल को विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने सोमवार को सम्मानित किया।
इस मौके पर कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय में विगत दो वर्षों से वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि कुश्ती की प्रतियोगिता में छात्र ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है यह विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है, इस ध्येय को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय का खेल विभाग कुलपति के नेतृत्व में छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो. भाग सिंह बोदला, खेल विभाग प्रभारी डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी एवं डॉ. देवेंद्र सिंह, तरसेम आदि उपस्थित रहे। संवाद