{"_id":"67476ddd4ff0156bf3020a44","slug":"sanskrit-university-conducted-educational-tour-for-students-kaithal-news-c-18-1-knl1004-528321-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संस्कृत विवि ने छात्रों को करवाया शैक्षणिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संस्कृत विवि ने छात्रों को करवाया शैक्षणिक भ्रमण
Thu, 28 Nov 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित योग विभाग के छात्रों ने बुधवार को पानीपत के पट्टी कल्याणा के गांधी आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस मौके पर योग विभाग के प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्राकृतिक चिकित्सा के मुख्य सिद्धांतों का ज्ञान करवाया।
डॉ. आकाश ने बताया कि वर्तमान समय में मानव की जीवन शैली में बदलाव हुआ है, इस कारण समाज अनेक बीमारियों की चपेट में आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। बाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से स्थापित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र का भ्रमण भी करवाया। यहां पर ग्रामीण विकास हेतु आधुनिक सुविधाओं का समावेश है। यहां लड़कियों के लिए रोजगारपरक अनेक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।