फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sansad saini, take meeting, officers absent, angry, kaithal

अधिकारियों के ना पहुंचने पर सांसद ने जताई नाराजगी

Thu, 29 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 29 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
sansad saini, take meeting, officers absent, angry, kaithal
निगरानी कमेटी की बैठक लेते सांसद सैनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांसद राजकुमार सैनी ने जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को समय से योजनाओं के क्रियान्वयन के आदेश जारी किए। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने विभागों के आला अधिकारियों के ना पहुंचने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इस तरह की बैठकों में भाग लेेने के निर्देश दिए। अधिकारी निडरता से मौके पर सही निर्णय लेकर उसे क्रियान्वित करें ताकि वे विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें तथा नागरिकों का विश्वास जीता जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने मनरेगा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना को पंचायती राज से जोड़ा जाए ताकि ज्यादा विकास कार्य करवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाया जा सके। मिड-डे मील योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को सुधारने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी की डाइट पर प्रतिदिन होने वाले खर्च की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने समेकित बाल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए त्रैमासिक आधार पर बजट की मांग तथा खर्च की जानकारी हासिल की। उन्होंने जिला में आंगनबाड़ी केंद्रों तथा इन केंद्रों में आने वाले बच्चों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से किसान द्वारा बीमित राशि की भरपाई हो पाती है, यदि बीमित फसल को किसी कारणवश नुकसान होता है। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सर्व प्रथम ज्यादा लाईन लॉस तथा कम बिजली बिलों का भुगतान करने वाले गांवों पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद द्वारा गोद लिए गए गांवों में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गांव में स्कूल के कमरों के निर्माण में अनियमितताओं तथा स्कूल में बिजली कनेक्शन के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सांघन गांव में सबयार्ड को मंडी में बदलने के संदर्भ में कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी एवं समिति के सदस्य सचिव रवि प्रकाश गुप्ता ने सांसद को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके मार्ग दर्शन में यह सुनिश्चित करेगा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ पारदर्शिता बरती जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर, एसडीएम मनदीप कौर, ओम प्रकाश, नगराधीश विरेंद्र सांगवान, परिवहन महा प्रबंधक रामकुमार, डीएसपी तरुण कुमार, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी प्रतीक हरीश, सुरेश बिंदलिश, राजीव राणा सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed