फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers staged a protest against the non-implementation of accepted demands.

Kaithal News: मानी गई मांगों को लागू न करने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest against the non-implementation of accepted demands.
गुहला चीका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से घोषित तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन नगर पालिका चीका के सफाई कर्मचारी व फायर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वीरवार के प्रदर्शन की अगुवाई यूनियन प्रधान पिरथी राम ने की और मंच संचालन अशोक कुमार ने किया। पिरथी राम ने कहा कि अपनी मांगों के लिए नपा कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में 13 दिन तक और फायर कर्मचारियों ने 37 दिन तक पूर्ण हड़ताल रखी। इसके बाद प्रदेश सरकार व नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच 17 मांगों पर सहमति बनी थी जिसमें पे रोल के सफाई कर्मी और फायर कर्मचारी को पक्का करना, नपा, नगर परिषद, नगर निगम व फायर के कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा, पालिका, परिषद व फायर विभाग से ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करने आदि की प्रमुख मांगें थी। हड़ताल में धना राम, वरिष्ठ चिंतो देवी, अमर सिंह, तलविंदर सिंह, सागर कुमार, विजय, मनोज और गुरदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed