फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Salute to the soil in Dumada village, salute to the heroes

Kaithal News: दुमाड़ा गांव में किया मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन

Fri, 11 Aug 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Salute to the soil in Dumada village, salute to the heroes
कैथल। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी शृंखला में दुमाड़ा गांव में पंच प्रण प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामवासियों को पंच प्रण की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ-साथ पौधा रोपण भी किया गया। यह जानकारी डीडीपीओ कंवर दमन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत वीरों का वंदन करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। अमृत काल के पंच प्रण विकसित भारत का लक्ष्य गुलामी के हर दंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना शामिल है। हम सभी को आजादी के अमृत काल में देश के प्रति अपनी कृतज्ञता का निर्वहन करते हुए वीर शहीदों को वंदन करना चाहिए।
विज्ञापन

डीडीपीओ कंवर दमन ने सभी को शपथ दिलाई कि मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहुंगा। देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा। देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहुंगा। इस अवसर पर बीडीपीओ कंचन लता, सरपंच सुषमा, कुशलपाल के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed