फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sabarmati Express will not go to Ahmedabad

Kaithal News: साबरमती एक्सप्रेस नहीं जाएगी अहमदाबाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express will not go to Ahmedabad
कैथल। आगामी एक सप्ताह तक दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद नहीं जाएगी। ऐसे में यह ट्रेन गांधी नगर तक ही संचालित की जाएगी। यह फैसला उत्तर पश्चिम रेलवे ने मंडल में चल रहे कुछ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते लिया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन साबरमती तक जाती है। यह ट्रेन कैथल से होकर राजस्थान और गुजरात और चंडीगढ़ जाने वाली एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन है।
कोरोना महामारी से पहले यह ट्रेन राजस्थान के जयपुर तक ही जाती थी। महामारी के बाद इस ट्रेन का विस्तार अहमदाबाद के साबरमती आश्रम तक किया गया था। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक रहती है। ऐसे में अहमदाबाद तक इस ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कैथल में तीन पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेन : गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर आने वाले कैथल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन तीन पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत कुरुक्षेत्र से जींद और जींद से कुरुक्षेत्र जाने के लिए तीन पैसेंजर व एक दिल्ली और एक दौलतपुर, साबरमती तक के लिए एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है।

इस मामले में कैथल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें उत्तर रेलवे की ओर से जारी किए गए एक पत्र के माध्यम से एक सप्ताह तक दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के गांधी नगर तक जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed