फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 25 crore released for construction of Critical Care Unit

Kaithal News: क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये जारी

Thu, 29 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rs 25 crore released for construction of Critical Care Unit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इसका निर्माण होने के बाद अब अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं का विस्तार होगा। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेंगी। पांच दिन पहले ही स्वास्थ्य, लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने निर्माण वाली जगह का दौरा किया था। इसका निर्माण अस्पताल में पार्किंग स्थल वाली जगह के पास किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में इस समय आपातकालीन वार्ड में केवल 30 बेड हैं। इसका निर्माण होते ही बेड की संख्या भी 30 से 60 हो जाएगी। पहले क्रिटिकल केयर निर्माण को लेकर जगह का चयन नहीं हुआ था। इसमें पुराना अस्पताल व जिला नागरिक अस्पताल में से एक जगह पर चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर महीने में ही इस यूनिट निर्माण के सैंपल पास हो चुके हैं। मिट्टी के सैंपल पास होने के बाद इसके नक्शा भी बनाया जा चुका है। यह भवन तीन मंजिला होगा। इस क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिए वर्ष 2022 में अनुमति मिली थी। पहले तो इस यूनिट का निर्माण पुराने अस्पताल में बनाने की तैयारी की गई थी, लेकिन जगह की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू से अधिक मिलेंगी सुविधाएं : क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को जल्द इलाज मिलेगा। उन्हें चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई भेजे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हादसे में घायलों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। इस स्थिति में उनकी जान बचेगी। इस सेंटर में अलग से डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसमें एनस्थिजिया, सर्जन और क्रिटिकल केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नियुक्त किया जाएगा।


क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत होना है। इसकी जगह का चयन होने के बाद अब नक्शा भी बन चुका है। यह इमारत तीन मंजिला होगी। अब करीब 25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया जा चुका है। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed