फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways workers will gherao the Transport Minister on June 11

Kaithal News: रोडवेज कर्मी 11 जून को परिवहन मंत्री का करेंगे घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will gherao the Transport Minister on June 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की डिपो कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग को ज्ञापन सौंपा। रोडवेज सांझा मोर्चा के नेता जयबीर सिंह घनघस पूर्व राज्य उपमहासचिव व राज्य नेता जसबीर सिंह ने कहा कि मोर्चा के आह्वान पर 29 मई को प्रदर्शन करके महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया है। सरकार ने मांगें नही मानीं तो 11 जून को कर्मचारी फरीदाबाद में परिवहन मंत्री का आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद 26 जून को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा।

उन्होंने कहा 10 मार्च को सरकार के साथ हुई बातचीत में परिवहन मंत्री ने कई मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अमित कुंडू व महावीर सिंह ने की। जबकि संचालन डिपो सचिव कृष्ण गुलियाना व दिलबाग सिंह खारक ने किया। इस मौके पर कृष्ण राविश, ज्ञान चंद गुर्जर, जगतार सिंह, सुरेश मराठा, शीशपाल रमाना, अमित विज, शमशेर सिंह, संदीप कुमार कुंडू, धर्मवीर सिंह, गुरुदेव सिंह, शमशेर जांगड़ा, सुरेश बनवाला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed