{"_id":"60edd1388ebc3edc4535ee96","slug":"road-will-be-illuminated-by-18-crores-till-the-new-bypass-kaithal-news-knl763747197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बाईपास तक 18 करोड़ से जगमगाएगा सड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बाईपास तक 18 करोड़ से जगमगाएगा सड़क मार्ग
विज्ञापन
शहर से अंबाला रोड नए बाईपास तक सड़क मार्ग के सुंदरीकरण का काम अब जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। विभाग 23 जुलाई को टेंडर जारी करेगा। सुंदरीकरण के साथ रात के समय सड़क पर रोशनी सराबोर रहे इसके लिए लाइटें लगाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। वन विभाग सहित कई विभागों से जुड़ी आपत्तियां अब लगभग दूर हो गई हैं। इस प्रोजेक्ट पर 18 करोड़ रुपये की लागत बताई जा रही है।
लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर से नए अंबाला रोड बाईपास तक सड़क मार्ग का सुंदरी करण और पुन: निर्माण किया जाना है। पहले इसके लिए वन विभाग की ओर से पेड़ काटे जाने की अनुमति ली जानी थी। जिसमें दो साल से अधिक का समय लग गया। इसके साथ-साथ पुल व ड्रेन से संबंधित आवश्यक अनुमति ली जानी थीं। इस तरह की लगभग सभी आपत्तियां इस समय दूर हो गई हैं। प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है। 23 जुलाई को इसका टेंडर खुलेगा।
शिक्षण संस्थानों से लेकर कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं इस रोड पर
अंबाला रोड पर आरकेएसडी कॉलेज, कोचिंग संस्थानों सहित कई व्यवसायिक संस्थान हैं। इसके अलावा सीएम केे गोद लिए गांव क्योड़क से लेकर कई गांवों के लोगों का सामान्य तौर पर इस मार्ग से आना जाना रहता है। किसी समय में इसे खूनी सड़क के नाम से जाना जाता था। बाईपास निकल जाने पर हादसों में तो कमी आ गई है, लेकिन इसके सिंगल रोड होने के कारण परेशानियां जारी हैं। अब यह फोर लेन बनेगा। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एक्सईएन वरण कंसल ने बताया कि इस सड़क मार्ग में डिवाइडर बनाया जाएगा। जिस पर लाइटें भी लगी होंगी।
विधायक लीला राम ने कहा कि 18 करोड़ रुपये की लागत से अंबाला रोड का सुंदरीकरण किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश की मनोहर सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को जमीनी स्तर पर साबित किया है। कैथल विधायक ने बताया इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कई गांवों के लोगों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पूरे प्रदेश का समान विकास करवाया जा रहा है। यह मार्ग इस समय काफी तंग है। इसकी मंजूरी आ गई है। अधिकारियों को जल्द ही इसका काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।