फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road leading to Gaushala near Anaj Mandi turned into potholes

अनाज मंडी के नजदीक गोशाला की ओर जाने वाली सड़क गड्ढों में तबदील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Road leading to Gaushala near Anaj Mandi turned into potholes
15-कैथल। अनाज मंडी के निकट गोशाला रोड पर टूटी पड़ी सड़क - फोटो : Kaithal
कैथल। अनाज मंडी के नजदीक गोशाला की ओर जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन सवार बेहाल हो गए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुहार लगने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजा, रामकिशन, धनीराम, रणपत, राजकुमार ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर जहां दो पहिया वाहन चालक हर रोज चोटिल हो रहे हैं। वहीं बड़े वाहनों का भी नुकसान हो रहा है। रोजाना अनाज मंडी, मॉडल टाउन, शिव कॉलोनी, चंदाना रोड, आईटीआई जाने वाले लोग इस सड़क से गुजरते है। सड़क टूटी होने के कारण दो पहिया वाहनों के पीछे बैठी महिलाएं व बच्चे उछलकर कर गिरने से घायल जाते हैैं।
विज्ञापन

कई बार संबंधित विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग की जल्द दोबारा से मरम्मत करवाई जाए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडीके एक्सईएन केसी पठानिया ने बताया कि सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर डालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से टूटी है सड़क
आढ़ती बीरभान का कहना है कि तीन साल से सड़क टूटी हुई है। सड़क पर बने गड्ढों से राहगीरों को गुजरना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन का को अधिकारी इस सड़क की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। सीजन के समय में इसी सड़क से किसान अनाज लेकर पहुंचते हैं। कई बार अनाज से भरी ट्रालियां पलट जाती हैं।
बारिश में होता है जलभराव
गोशाला के प्रधान रामफल खुरानिया ने बताया कि बारिश के समय सड़क पर बने गड्ढों में पानी एकत्रित हो जाता है। इससे गड्ढे दिखाई नहीं देते है। जलभराव के कारण दो पहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क की हालत खस्ता होने से वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

समस्या पर ध्यान दे प्रशासन
सतपाल सिंह का कहना है कि सड़क पर धूल उड़ रही है। सड़क पर कूड़ा कचरा एकत्रित हो गया है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान रहते है। कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जल्द से जल्द प्रशासन इस समस्या की तरफ ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed