{"_id":"67195677021e375bf3079ed7","slug":"rksd-college-becomes-overall-winner-kaithal-news-c-18-1-knl1004-505907-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज बना ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज बना ओवरऑल विजेता
Thu, 24 Oct 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी काॅलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 47वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र जोन के तकरीबन लगभग 300 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। आरकेएसडी पीजी कॉलेज इस बार भी महोत्सव में ओवरऑल ट्राॅफी का विजेता रहा।
अंतिम दिन के कार्यक्रम के सुबह के सत्र में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी के पूर्व कुलसचिव डाॅ. भगवान सिंह व समापन अवसर पर डीसी डॉ. विवेक भारती मुख्य अतिथि रहे। काॅलेज प्रशासन की ओर से काॅलेज परिसर में पांच मंचों के माध्यम से विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। पहला मंच रामाकृष्ण पुस्तकालय के सामने आरकेएसडी मैदान, दूसरा मंच रामकृष्ण हाॅल, तीसरा मंच सेमिनार हाॅल, इवनिंग सेशन, चौथा व पांचवां मंच साइंस ब्लाॅक सेमिनार हाॅल में थे।
कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन में हरियाणवी आर्कस्ट्रा, ग्रुप डांस, वैस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो, वेस्ट्रन वोकल सोलो, ग्रुप सांग वेस्ट्रन, ऑन द स्पाट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन, इलोक्यूशन आदि विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर काॅलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, आरवीएस के उप प्रधान श्यामलाल बंसल, गर्वनिंग बाॅडी के उप प्रधान महेश कुमार मंगल, आरवीएस व गर्वनिंग बाॅडी के सचिव पंकज बंसल, आरवीएस कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, गर्वनिंग बाॅडी के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
प्राचार्य संजय गोयल ने औपचारिक रूप से डाॅ. विवेक का स्वागत करते हुए कहा कि उनके दिशा निर्देश में जिला भर का समस्त कार्य बड़े सुचारू रूप से चल रहा है। डीसी ने ने कहा कि यदि कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेता है तो उसके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर आरवीएस एवं गवर्निंग बाॅडी के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने कहा कि गवर्निंग बाॅडी व आरवीएस के सब पदाधिकारियों व सदस्यों के दिशा निर्देश में यह तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल बड़े सुचारू रूप से संपन्न हुआ और इसके लिए उन्होंने काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल व समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग को शुभकामनाएं दीं।
अंतिम दिन के ये रहे परिणाम
n
कोरियोग्राफी में डीएवी काॅलेज पिहोवा प्रथम, लूर हरियाणवी नृत्य में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी प्रथम, रिचुअलस आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद प्रथम, आरकेएसडी काॅलेज दूसरे स्थान पर रहा।
n
पॉप सांग हरियाणवी में इंदिरा गांधी कन्या काॅलेज प्रथम, माइम में आरकेएसडी काॅलेज प्रथम, सोलो डांस हरियाणवी महिला में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय प्रथम व राजकीय कन्या महाविद्यालय कलायत दूसरे स्थान पर रहा।
n
संस्कृत ड्रामा में ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड प्रथम, क्लासिक वोकल सोलो में आरकेएसडी काॅलेज कैथल प्रथम रहा। लाइट वोकल इंडियन डीएन काॅलेज कुरुक्षेत्र प्रथम, फाॅक सांग हरियाणवी सोलो में आरकेएसडी काॅलेज प्रथम रहा। फोक सोंग जनरल में आरकेएसडी काॅलेज प्रथम।
n
पोस्टर मेकिंग में इंदिरा गांधी काॅलेज कैथल प्रथम रहा। जबकि रंगोली में आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद प्रथम रहा।
n
क्विज व हरियाणवी स्किट में आरकेएसडी काॅलेज प्रथम रहा। ग्रुप डांस जनरल में आरकेएसडी काॅलेज कैथल प्रथम रहा। मिमिक्री में आरकेएसडी काॅलेज कैथल प्रथम रहा।
n
इंडियन आर्केस्ट्रा में आरकेएसडी काॅलेज कैथल प्रथम रहा। क्ले माॅडलिंग में इंदिरा गांधी कन्या काॅलेज कैथल प्रथम रहा। कार्टूनिंग में ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय प्रथम रहा।
n कोलाॅज में इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय कैथल प्रथम रहा। ऑन द स्पाॅट फोटोग्राफी में इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय कैथल प्रथम रहा।
n
इंस्टालेशन में राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र प्रथम रहा। इलोक्यूशन में डाॅ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल प्रथम रहा।