फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD College became the overall trophy winner in Ratnavali

Kaithal News: रत्नावली में आरकेएसडी कॉलेज बना ओवरऑल ट्रॉफी विजेता

Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
RKSD College became the overall trophy winner in Ratnavali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 28 से 31 अक्तूबर तक आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन की ओवरऑल ट्रॉफी आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल ने अपने नाम की, जबकि उप-विजेता टीम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रही।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न श्रेणियों के अनुसार समग्र ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं। संगीत श्रेणी की ओवरऑल ट्रॉफी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस टीम ने जीती। थियेटर और फाइन आर्ट श्रेणी की ओवरऑल ट्रॉफी आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के नाम रही।
विज्ञापन


साहित्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज सिरसा को ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

सांगीतिक वर्ग में सांग प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत व एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने संयुक्त रूप से प्रथम, जबकि आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल व केयू कैंपस टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओल्ड एंटिक हरियाणवी संग्रह प्रतियोगिता में आरकेएसडी कैथल की सपना प्रथम रहीं। हरियाणवी लोकगीत में केयू कैंपस टीम के अमर कुमार ने पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल के कुणाल ने दूसरा, तथा सीआरएसयू जींद की अर्चना व श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी दुधौला पलवल की चौधरी सुखनवती ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मोनो एक्टिंग में एसडी कॉलेज पानीपत प्रथम, श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल द्वितीय, और आरकेएसडी कॉलेज कैथल तृतीय स्थान पर रहा। हरियाणवी लोक वाद्ययंत्र सोलो में गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल ने पहला, गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ व सीआरएसयू जींद ने दूसरा, तथा केयू कैंपस टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हरियाणवी कविता में डॉ. भीमराव आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज कैथल ने पहला, सीआरएसयू जींद ने दूसरा, और गवर्नमेंट कॉलेज जींद ने तीसरा स्थान पाया। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन रंभा ने पहला, केयू कैंपस टीम ने दूसरा, तथा पंडित चिरंजीलाल गवर्नमेंट कॉलेज करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


हरियाणवी चौपाल में गवर्नमेंट कॉलेज जींद प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय, और केयू कैंपस टीम तृतीय रही। रसिया डांस में केयू कैंपस टीम ने पहला, एसडी कॉलेज पानीपत ने दूसरा, और आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप सांग हरियाणवी में केयू कैंपस टीम प्रथम, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल द्वितीय, तथा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारायणगढ़ (अंबाला) तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed