{"_id":"6a7f68722b97c1f33c04b526","slug":"riya-the-daughter-of-a-laborer-shines-in-netball-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153779-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रमिक की बेटी रिया ने नेटबॉल में चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रमिक की बेटी रिया ने नेटबॉल में चमकाया नाम
Sat, 15 Aug 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
छात्रा खिलाड़ी रिया। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आर्थिक परिस्थितियां भले ही किसी खिलाड़ी के रास्ते में मुश्किलें खड़ी कर दें, लेकिन मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से प्रतिभा अपनी पहचान बना ही लेती है। राजकीय उच्च विद्यालय, तितरम की छात्रा रिया ने नेटबॉल में अपनी प्रतिभा के दम पर इसे साबित किया है। रिया पिछले दो वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है।
जिला स्तर पर वह तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है और इस बार भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा है। रिया के पिता मोहन लाल दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, जबकि मां निर्मला गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, इसके बावजूद रिया ने खेल के प्रति अपना जुनून कम नहीं होने दिया।
सीमित संसाधनों के बीच नियमित अभ्यास और अनुशासन को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर उसने खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। रिया अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के डीपीई एवं कोच सुनील कुमार को देती है।
विज्ञापन
वह बताती है कि कोच ने उसे खेल की बारीकियां सिखाने के साथ लगातार मेहनत करने और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में रिया ने जिला स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी जगह बनाई।
श्रमिक परिवार से आने वाली रिया ने साबित किया है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो परिस्थितियां सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। अब रिया का लक्ष्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाना है। उसकी उपलब्धियां परिवार के साथ-साथ विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई हैं।