फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rice millers' strike is not causing paddy to be lifted

Kaithal News: राइस मिलरों की हड़ताल से नहीं हो रहा धान का उठान

Fri, 04 Oct 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rice millers' strike is not causing paddy to be lifted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में राइस मिलरों की हड़ताल के कारण मंडियों में धान का समय से उठान नहीं हो पा रहा है। वहीं, सरकारी खरीद में भी काफी देरी हो रही है। किसानों की ओर से प्रदर्शन के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही किसानों ने अधिकारियों पर रात के समय पीआर किस्म के धान की खरीद में मिलीभगत का आरोप लगाया था। इसके साथ ही मशीन में गडबड़ी होने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन


अब राइस मिलरों की ओर से की गई प्रदेशव्यापी के हड़ताल के चलते अनाज मंडियों में धान का उठान न होने से जाम की स्थिति बनी है। वहीं, राइस मिलर्स एसोसिएशन का भी कहना है कि जब तक सरकार सीएमआर पॉलिसी को लेकर उनकी मांगें नहीं मानती। उनका प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में आवक बढ़ रही, सरकारी खरीद का कार्य है धीमा

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली ने कहा कि अब जैसे ही खेतों में धान की कटाई का कार्य लगातार पूरा हो रहा है। वैसे ही धान की आवक मंडियों में बढ़ रही है। मार्केट कमेटी के अनुसार वीरवार तक सवा लाख क्विंटल धान नई अनाज मंडी में हो चुकी है, लेकिन इसके मुकाबले में महज करीब चार हजार क्विंटल धान की ही सरकारी खरीद हो पाई है। ऐसे में मंडियों में आवक तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकारी खरीद का कार्य काफी धीमा है। उनकी संबंधित विभाग और सरकार से मांग है खरीद की प्रक्रिया में देरी न तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को रातभर मंडियों में न गुजारनी पड़े।

सीएमआर पॉलिसी को लेकर मांगें माने सरकार ः हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान सचिन मित्तल ने कहा कि सरकार पिछले करीब 15 दिन से उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही है। मिलर्स के प्रतिनिधिमंडल के सरकार के नुमाइंदों के साथ बैठक भी की, लेकिन बैठक में अब तक कोई हल नहीं निकला है। मित्तल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे तब तक एक भी दाना सीएमआर पॉलिसी के तहत सरकार से नहीं लेंगे। इसके साथ ही परमल धान की खरीद भी पूरी तरह से बंद कर दी है।

बिना मिलर्स के प्रक्रिया है अधूरी

जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सोहन लाल ढुल ने बताया कि सरकार ने बिना राइस मिलर्स के धान की खरीद का दावा किया है, लेकिन यह दावा सरकार का पूरा नहीं हो पाएगा क्योंकि बिना मिलरों के यह प्रक्रिया अधूरी रहेगी। यदि राइस मिलर ही खरीद के बीच हस्तक्षेप नहीं करेंगे तो मंडी में तो किसान का धान की फसल का माल गीला रहेगा।


सरकारी खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। राइस मिलरों की हड़ताल के चलते कुछ समस्या है, लेकिन इस पर जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा। -बसाऊ राम, सचिव-मार्केट कमेटी कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed