{"_id":"66b55c693338d88d1c050cb4","slug":"rewari-first-among-kaithal-girls-in-boys-category-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449070-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लड़कों के वर्ग में कैथल लड़कियों में रेवाड़ी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लड़कों के वर्ग में कैथल लड़कियों में रेवाड़ी प्रथम
Fri, 09 Aug 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोल बॉल संघ ऑफ हरियाणा की ओर से वीरवार को आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय अंडर 14 वर्षीय लड़कों व लड़कियों की हरियाणा राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता करवाई। इसमें लड़कों के वर्ग में कैथल तो लड़कियों के वर्ग में रेवाड़ी प्रथम रहा।
रोल बॉल संघ ऑफ हरियाणा के महासचिव रणबीर सिंह व राजेश मोहना ने सयुंक्त रूप से बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चैंपियनशिप रोल बॉल संघ ऑफ हरियाणा की ओर से आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से 15 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में कैथल ने प्रथम, रेवाड़ी ने द्वितीय और सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, लड़कियों में रेवाड़ी ने प्रथम, सोनीपत ने द्वितीय और गुरुग्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह पर भाग सिंह खनौदा ने बच्चों को ट्रॉफी, पदक और खेल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अब इस प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी आगामी 12 से 15 सितंबर तक पूना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की तरफ से भाग लेंगे।