फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Responsibility of 900 girl students on the shoulder of a teacher

करीब 900 छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए केवल एक प्राध्यापक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of 900 girl students on the shoulder of a teacher
कलायत। श्रीकपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में इस समय सैकड़ों की संख्या में छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। फिर भी कॉलेज में सुविधाओं का अभाव है। कॉलेज में तकरीबन नौ सौ छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए केवल एक प्राध्यापक तैनात है।
विज्ञापन

प्राध्यापकों को बैठने के लिए समुचित स्थान नहीं है। खाली समय में छात्राओं के बैठने के लिए भी आज तक कॉमन कक्ष की व्यवस्था नहीं बन पाई। प्राध्यापकों की कमी भी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। महाविद्यालय में कला व वाणिज्य दो संकाय हैं, जिनमें प्रथम वर्ष से लेकर तृतीय वर्ष तक की कक्षाओं में लगभग 900 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। कॉलेज में इस समय राजनीति विज्ञान का कोई भी प्राध्यापक नहीं है वहीं सभी छात्राओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए केवल एक ही प्राध्यापक तैनात हैं। अंग्रेजी विषय का एक प्राध्यापक होने के कारण एक साथ कक्षा की अधिकांश छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। छात्राओं ने दोनों विषयों में छात्राओं की संख्या के आधार पर प्राध्यापक नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने बताया कि अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान के प्राध्यापकों की कमी बारे विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अवगत करवाया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed