{"_id":"65f897111b8e8212ac018fb7","slug":"resolved-to-serve-others-before-self-kaithal-news-c-18-1-knl1004-350779-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुद से पहले दूसरों की सेवा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुद से पहले दूसरों की सेवा का लिया संकल्प
Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एनएसएस टीम की ओर से सोमवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक स्कूल शेरगढ़ कैथल में किया गया। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने किया। इस मौके पर स्वयंसेवको ने खुद से पहले दूसरों की सेवा का संकल्प लिया।
यह शिविर 18 मार्च से 24 मार्च तक लगाया जाएगा। इसकी मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत है। उन्होंने प्रतिभागियों को एनएसएस के मोटो नोट मी बट यू को अपने जीवन में उतारने के प्रेरणा दी जिसका अभिप्राय है, खुद से पहले दूसरों की सेवा करना। उन्होंने आजादी के महत्व और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता के बारे में भी बताया। इस शिविर की शुरूआत एनएसएस की प्रार्थना एवं गीत के साथ की।
शिविर के पहले चरण की शुरुआत योग और सूर्य नमस्कार से को गई। कार्यक्रम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन की महत्ता के बारे में बताया और उन्हें गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस शिविर में 106 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग जिम्मेदारियों के अनुसार छोटी छोटी एकांकियों में बांटा गया। दोपहर में भोजन के बाद कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्रो. डॉ. नरेश ने नशा मुक्ति एवं मोबाइल जागरूकता विषय पर प्रेरक भाषण दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर डॉ. श्वेता, डॉ. संजय गर्ग एवं प्रो. राजेश देसवाल ने सभी गतिविधियों का समन्वय किया।